हथियार देना बंद कर देंगे...Israel पर भड़कना मोदी के दोस्त मैक्रों को पड़ गया भारी, नेतन्याहू के तेवर देख बदला बयान

By अभिनय आकाश | Oct 07, 2024

इजरायल की तरफ से लेबनान पर हमले लगातार किए जा रहे हैं। आईडीएफ ने दक्षिणी बेरूत में बमबारी तेज कर दी है। इजरायल ने लेबनान में बमबारी करते हुए हिजबुल्ला और हमास, दोनों के लड़ाकों को निशाना बनाया। लेकिन ये हमले फ्रांस को ज्यादा चुभ गए। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इजरायल के हमलों को लेकर जिस तरह के तेवर दिखाए उसके बाद इजरायल बुरी तरह भड़क गया। भड़कते नेतन्याहू के बयान को सुनकर फ्रांस के राष्ट्रपति भी सकते में आ गए और उन्होंने अपना बयान ही बदल दिया और अपने स्टैंड से यू-टर्न ले लिया। मीडिल ईस्ट के हालात खराब हो रहे हैं। लेकिन बिगड़ते हालातों के बीच फ्रांस ने इजरायल को चेतावनी क्या दी वही चेतावनी फ्रांस को भारी पड़ गई। इजरायल लेबनान पर लगातार भारी हमले कर रहा है। इसी बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गाजा में इस्तेमाल होने वाले हथियारों की बिक्री रोक देने की बात कही। 

इसे भी पढ़ें: Iran पहुंचा भारतीय नौसेना का युद्धपोत, हैरान रह गई दुनिया

वहीं इससे पहले जो बयान इमैनुएल मैक्रों ने दिया था वो ठीक इसके उलट था। मैक्रों ने कहा था कि आज के किसी भी मुद्दे का राजनैतिक समाधान निकालना चाहिए। हम गाजा में लड़के के लिए हथियार भेजना बंद करेंगे। फ्रांस कोई सॉल्शून नहीं दे रहा। मुझे खेद है कि राष्ट्रपति नेतन्याहू ने नया विकल्प नहीं चुना। लेबनान नया गाजा नहीं बनना चाहिए। इमैनुएल मैक्रों के इसी बयान को लेकर नेतन्याहू भड़क उठे थे। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कई पश्चिमी देशों के नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इजरायल उनके समर्थन के साथ या उनके बिना भी जीत लेगा। उन्होंने मैक्रों के हथियार प्रतिबंध की बात को अपमानजनक बताया। इसके बाद तो मानो फ्रांस पुरी तरह से घिर गया और पूरे मामले पर सफाई देनी पड़ गई। 

प्रमुख खबरें

Lionel Messi को Kerala लाने के प्रयास में हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी सरकार

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद