मोदी ने दी आर्मी को खुली छूट!! 'अगले 24 से 36 घंटों में सैन्य कार्रवाई की योजना बना रहा भारत', PAK सूचना मंत्री का ताजा बयान, बौखला रहा पाकिस्तान | Video

By रेनू तिवारी | Apr 30, 2025

पाकिस्तान ने बुधवार को ‘‘विश्वसनीय खुफिया जानकारी’’ का हवाला देते हुए दावा किया कि भारत अगले 24 से 36 घंटों के भीतर उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई की योजना बना रहा है। पाकिस्तान ने साथ ही भारत को चेतावनी दी कि उसे भी इसके परिणाम भुगतने होंगे। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्ला तरार ने कहा कि भारत सरकार पहलगाम में हाल में हुए आतंकवादी हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता के बारे में ‘‘निराधार और मनगढ़ंत आरोपों’’ के आधार पर हमला करने की तैयारी कर रही है।

 इस बीच, मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से टेलीफोन पर बातचीत की और पहलगाम घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। शरीफ ने मंगलवार को एक्स पर लिखा, "संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से टेलीफोन पर बातचीत हुई। मैंने आतंकवाद के सभी रूपों की पाकिस्तान की निंदा की पुष्टि की, निराधार भारतीय आरोपों को खारिज किया और पहलगाम घटना की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की मांग की... पाकिस्तान शांति के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन चुनौती मिलने पर पूरी ताकत से अपनी संप्रभुता की रक्षा करेगा।"

ये बयान 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के बाद आए हैं, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। 

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार