Modi Government 3.0 | इन मंत्रालयों को अपने पास रख सकती है BJP, देखें डिटेल

By रितिका कमठान | Jun 09, 2024

भारतीय लोकतंत्र के लिए आज का दिन बहुत खास है। आज 9 जून को नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बने वाले नरेंद्र मोदी देश के दूसरे प्रधानमंत्री बन जाएंगे। 

संभावना जताई गई है कि बीजेपी गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय जैसे बेहद महत्वपूर्ण मंत्रालय को अपने पास ही रखेगी। इससे पहले के दो कार्यकाल के दौरान भी यह मंत्रालय भाजपा के पास ही थे। मंत्री परिषद में शामिल होने के लिए कई पूर्व मंत्रियों को कॉल भी गया है जिसमें राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव, मनसुख मांडवीया, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नितिन गडकरी, जितेंद्र सिंह का नाम शामिल है। 

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के लिए अब तक लोकसभा स्पीकर पर कोई फैसला नहीं किया गया है। लोकसभा स्पीकर को किसे बनाया जाएगा इस पर सहयोगी दलों की भी नजरें टिकी हुई है। इससे पहले बीजेपी की पहली सरकार में सुमित्रा महाजन और दूसरी सरकार में ओम बिरला लोकसभा स्पीकर थे।

पीएम ने हासिल की उपलब्धि

प्रधानमंत्री मोदी (73) शपथ ग्रहण करने के साथ ही प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की उपलब्धि की बराबरी करेंगे, जिन्होंने 1952, 1957 और 1962 के आम चुनावों में जीत हासिल की थी। राष्ट्रपति भवन में शाम सवा सात बजे प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे। इस समारोह में भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं समेत कई गणमान्य एवं विशेष आमंत्रितों के शामिल होने की उम्मीद है। 

प्रमुख खबरें

Nanded हमले पर Sukhbir Badal बोले, पिता Prakash Singh Badal भी नहीं डरे, मैं भी नहीं झुकूंगा

भक्ति कर दरिया में डाल...7000 मीट्रिक टन कचरा छोड़ किसने हरिद्वार को कूड़ाद्वार बना डाला?

Fujiyama Power Systems Q1 Profit: 57.8 करोड़ रहा नेट लाभ, Ratlam में शुरू हुआ नया Manufacturing Plant

Women Health: बार-बार लगने वाली भूख और Weight Gain पर कैसे लगाएं लगाम? जानें Mindful Eating टिप्स