सामरिक महत्व की सम्पत्तियों को भी बेच डाला मोदी सरकार ने- -दीपक शर्मा

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 03, 2022

शिमला।  मोदी सरकार चुन चुन कर उन सरकारी कम्पनियों को बेचने में लगी है जो न केवल लाभ में हैं बल्कि सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। यह बात प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज कही।उन्होंने कहा कि ताज़ा उदाहरण केंद्रीय विज्ञान एवम टेक्नोलॉजी विभाग के अंतर्गत कार्यरत सीईल( सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड) कम्पनी है जो कि वर्ष 1974 में स्थापित की गई थी।लाभ में चल रही इस कम्पनी के पास 1600 करोड़ के ऑर्डर हैं।1400 करोड़ रुपये से ऊपर की ज़मीन है और लगभग इतने की करोड़ की परिसम्पत्तियां हैं।लेकिन इस कम्पनी को मात्र 210 करोड़ में बेच दिया गया।

 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि प्राप्त तथ्यों के अनुसार इस कम्पनी के पास जो कुल ऑर्डर हैं उनसे 730 करोड़ शुद्ध लाभ होने का अनुमान है।यह कम्पनी रक्षा मंत्रालय को उपकरण बनाती है।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जिस कम्पनी को यह महत्वपूर्ण कम्पनी 210 करोड़ में बेची गयी है उसका नाम है नन्दल फाइनेंस एंड लीजिंग प्राइवेट लिमिटेड।इस कम्पनी के पास 2020 में मात्र दस कर्मचारी थे और इसकी 99.96% इक्विटी एक फर्नीचर कम्पनी के पास है।यही नहीं इस नन्दल फाइनांस कम्पनी को पीएमएलए का दोषी मान कर उसपर  लिक्विडिटी का मामला चल रहा है।घोटाले का यह खेल साफ जाहिर हो रहा है जिन दो कम्पनियों ने मिल कर सीईल को खरीदने की बोली लगाई उन दोनों ही कम्पनियों के निर्देशक एक ही हैं।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि आखिर इस तरह से लाभ में चल रही देश की सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कम्पनी को क्यों बेचा गया।सरकार स्पष्ट करे।

 

इसे भी पढ़ें: हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा : कश्यप

 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि षड्यंत्र के तहत देश की सम्पत्तियों को बेचने का यह एक ज्वलन्त और तथ्यपूर्ण उदाहरण है जो भाजपा सरकार की "देश बेचो" नीति को दर्शाता है।  कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की इस लूट को जनजन तक बेनकाब करेगी और पूरे देश में जनजागरण अभियान चला कर देश की जनता के समक्ष इस तरह की लूट का खुलासा करेगी।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda