China की छुट्टी करने का प्लान, रेयर अर्थ पर मोदी सरकार ने किया ऐसा ऐलान, 7280 करोड़ का शुरू होगा प्रोजेक्ट

By अभिनय आकाश | Nov 26, 2025

पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेटी कमेटी की मीटिंग हुई। बैठक के दौरान रेयर अर्थ परमानेंट मैगनेट मैन्युफैक्चरिंग, पुणे मेट्रो का विस्तार, देवभूमि द्वारका(ओखा)- कनालुस रेलवे लाइन को डबल करने के साथ ही बदलपुरा-करजत की तीसरी और चौथी रेलवे लाइन से जुड़े बड़े फैसले लिए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 'सिंटर्ड रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट के निर्माण को बढ़ावा देने की योजना' को मंज़ूरी दी गई। साझा की गई जानकारी के अनुसार, यह भारत सरकार द्वारा रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट (आरईपीएम) पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने, आत्मनिर्भरता बढ़ाने और वैश्विक आरईपीएम बाज़ार में भारत को एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित करने की अपनी तरह की पहली पहल है।

इसे भी पढ़ें: अरूणाचल की बेटी से बदतमीजी, भारत ने चीन को अच्छे से 'रगड़' दिया

इस योजना की कुल अवधि ठेका मिलने की तिथि से 7 वर्ष होगी, जिसमें एकीकृत रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट (आरईपीएम) विनिर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए 2 वर्ष की अवधि और आरईपीएम की बिक्री पर प्रोत्साहन राशि वितरण के लिए 5 वर्ष शामिल हैं। इस योजना का कुल वित्तीय परिव्यय 7,280 करोड़ रुपये है, जिसमें पाँच वर्षों के लिए आरईपीएम की बिक्री पर 6,450 करोड़ रुपये के बिक्री-संबंधी प्रोत्साहन और कुल 6,000 मीट्रिक टन प्रति वर्ष आरईपीएम विनिर्माण सुविधाएँ स्थापित करने के लिए 750 करोड़ रुपये की पूंजीगत सब्सिडी शामिल है।

प्रमुख खबरें

मानसून की दस्तक: Kerala में हुई Entry, पर Normal से कम बारिश के Alert ने बढ़ाई टेंशन

WFI vs Vinesh Phogat: सुप्रीम कोर्ट ने याचिका निपटाई, Delhi High Court की टिप्पणी पर नहीं दी कोई राहत

French Open में हार के बाद टूटीं Aryna Sabalenka, बोलीं- Tennis छोड़ने का मन कर रहा है

Kejriwal बोले: 4 साल में Punjab ने शिक्षा में 27वें से 1st पर आकर रचा इतिहास