मोदी सरकार ने किसान आंदोलन का बदला लेने के लिए पंजाब पर हमला किया : कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार को गिरफ्तार किए जाने के बाद शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने किसान आंदोलन का बदला लेने के लिए पंजाब पर हमला किया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह दावा भी किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चोर दरवाज़े से मदद करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

इसे भी पढ़ें: जनसभा में अखिलेश के समर्थन में की गई नारेबाजी से नाराज अपर्णा यादव ने दिखाए तेवर, कहा- शेरनी हूं सपाइयों से नहीं डरती

केजरीवाल ने कृषि के काले क़ानून अधिसूचित किये थे, अब अहसान लौटाया जा रहा है। गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चन्नी के रिश्तेदार भूपिंदर सिंह हनी को सीमावर्ती राज्य में कथित अवैध रेत खनन से जुड़े धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हनी को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत बृहस्पतिवार को देर रात गिरफ्तार किया गया। हनी, चन्नी की पत्नी की बहन के बेटे हैं। एजेंसी ने 18 जनवरी को उनके परिसरों पर छापा मारा था और करीब आठ करोड़ रुपये नकद जब्त करने का दावा किया था। पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होना है।

प्रमुख खबरें

Argentina का करो या मरो मुकाबला, Cape Verde से भिड़ंत से पहले कोच Scaloni ने टीम को किया सावधान

NMC Health डील का असर, Bank of Baroda का शेयर 4% टूटा, निवेशकों की बढ़ी टेंशन

Fuel Price में राहत के लिए करना होगा इंतजार, मंत्री Hardeep Puri बोले- 2-3 महीने बाद फैसला

ऐसे मारता है भारत...इस राष्ट्रपति ने डरते हुए बताई मोदी की ताकत