चीन से आयातित बिजली उपकरणों पर पाबंदी लगाए मोदी सरकार: आईईईएमए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2019

वडोदरा। इलेक्ट्रानिक सामान बनाने वाली कंपनियों के संगठन आईईएमए ने शुक्रवार को कहा कि सरकार को बिजली उत्पादन और दूरसंचार से संबद्ध उपकरणों के चीन से आयात पर पाबंदी लगाने पर विचार करना चाहिए। इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन (आईईएमए) के महानिदेशक सुनील मिश्र ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सरकार को चीन से इलेक्ट्रिकल उपकरणों के बढ़ते आयात के मुद्दे पर गौर करना चाहिए। हम चाहेंगे कि बिजली क्षेत्र में चीनी उपकरण नहीं आयें। चीन से आयातित उपकरण देशहित के लिये ठीक नहीं हैं।

उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण क्षेत्र से जुड़े उपकरणों के लिये चीन पर निर्भरता देश के लिये खतरनाक स्थिति पैदा कर सकती है। चीन के साथ आर्थिक गतिरोध की स्थिति में इन कलपुर्जों की मरम्मत ओर उससे जुड़े सामान मिलना मुश्किल हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: रिजर्व बैंक ने बैंकों को ‘आगाह’ नहीं किया है: शक्तिकांत दास

मिश्र ने कहा कि चीन से पिछले दो दशकों से इलेक्ट्रिकल उपकरणों के आयात में वृद्धि हो रही है। इसके कारण देश को कई करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि इलेक्रामा का 14वां संस्करण दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा इंडिया एक्सपो मार्ट में 18-22 जनवरी को होगा। यह इलेक्ट्रिकल उत्पादों की प्रदर्शनी है।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया