OBC को एक और बड़ा तोहफा दे सकती है मोदी सरकार, संविधान संशोधन विधेयक को मिल सकती है मंजूरी

By अंकित सिंह | Aug 04, 2021

जाति आधारित जनगणना की मांग के बीच सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग यानी कि ओबीसी को लेकर बड़ा कदम उठा सकती है। माना जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में संविधान संशोधन बिल को मंजूरी दी जा सकती है। इसके अलावा सरकार की कोशिश होगी कि इसी मानसून सत्र में इस विधेयक को पारित करा लिया जाए। संविधान संशोधन विधेयक के पारित हो जाने के बाद राज्यों के पास अपनी ओबीसी लिस्ट बनाने का अधिकार होगा।

इसे भी पढ़ें: BJP पर कांग्रेस का हमला, कहा- ओबीसी सूची संबंधी राज्यों के अधिकार पर प्रहार हुआ

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक समीक्षा याचिका भी दायर की थी जिसमें कहा गया था कि कोर्ट 5 मई के आरक्षण मामले में दिए फैसले पर दोबारा विचार करें। हालांकि सरकार की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। आपको बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने अधिसूचित किया कि 27 प्रतिशत ओबीसी (गैर-क्रीमी लेयर) आरक्षण और 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा सीटों में 10 प्रतिशत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षण लागू करने का केंद्र का निर्णय मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-स्नातक के लिए 2021-22 शैक्षणिक सत्र से प्रभावी होगा।

प्रमुख खबरें

स्कूल मान्यता मामले में पूर्व मंत्री Anbil Mahesh के ठिकानों पर CCB की छापेमारी

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया