अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर मोदी सरकार पूरी तरह विफल: अशोक गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2019

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश में आर्थिक वृद्धि दर में गिरावट को लेकर मोदी सरकार को अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह विफल करार देते हुए शनिवार को पूछा कि यह आर्थिक मंदी नहीं तो क्या है? गहलोत ने ट्वीट किया है, “मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि दर घटकर 4.5 प्रतिशत रह गयी जो कि बीते छह साल में निचले स्तर पर है। लगातार पांचवीं तिमाही में इस तरह की गिरावट दर्ज की गयी है।”

इसे भी पढ़ें: बाला साहेब ने जिन्हें पंचक कहा था, उद्धव ने उन्हीं के साथ सरकार बना ली

गहलोत के अनुसार केंद्र सरकार अर्थव्यस्था के प्रबंधन के मामले में विशेषज्ञों की राय भी नहीं लेना चाहती। उन्होंने ट्वीट में कहा है, “उनके पास ज्ञान की कमी है और विशेषज्ञों की सलाह वे ले नहीं रहे। आस्तियां बेचना और मुद्रा भंडार को खाली करना ही उनके पास अर्थव्यवस्था के प्रबंधन का एकमात्र उपाय दिखता है। ऐसे में भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के उनके दावों पर कौन विश्वास करेगा।” मुख्यमंत्री के अनुसार नोटबंदी की घोषणा के तुरंत बाद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने आगाह किया था कि इससे जीडीपी में दो प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है और उनकी चेतावनी सही साबित हो रही है।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट