"मोदी सरकार, जो कहती है, वही करती है" - धीरेंद्र सिंह

By प्रेस विज्ञप्ति | Dec 04, 2023

प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने हर उस पात्र व्यक्ति को छत उपलब्ध कराई है, जिसका सपने न जाने, वह कितने वर्षों से देख रहा था। इसके लिए केंद्र सरकार ने न तो जाति देखी और नहीं धर्म देखा, सिर्फ पात्रता के आधार पर पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत आदि अनेकों महत्वपूर्ण योजनाएं उपलब्ध कराई गई है। 

 

वर्ष 2014 में इस मुल्क की बागडोर, जब से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने संभाली है, तभी से इन्होंने इस देश की तस्वीर को बदलने का काम आरंभ किया। तत्कालीन केंद्र की सरकारों में गरीबों की योजनाएं उनके पास तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देती थी, लेकिन आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में योजनाएं धरातल पर लाई जा रही है।"

 

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि "देश की महिलाओं को मुख्य धारा में लाने के लिए, देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने एक ऐसा अधिनियम दिया है, जिससे महिलाये भी राजनैतिक क्षेत्र में आगे आकर देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी कर सकें।"

इस मौके पर उप जिलाधिकारी जेवर श्री अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार जेवर श्री विवेक सिंह भदौरिया, नगर पंचायत रबूपुरा के चेयरमैन श्री शशांक सिंह, सभासद श्री रोहित सिंघल, तरीकत खांन, सुनील तायल, प्रेम कुमार आदि के साथ साथ जीएस राघव, राकेश राघव, संजय चौहान, सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi की मुश्किलें बढ़ीं, Dual Citizenship केस में Allahabad High Court ने दिया FIR का आदेश

TCS Nashik Case: धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न पर बवाल, बजरंग दल ने किया जोरदार Protest

MI के पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, कहा- हार्दिक पंड्या को कप्तानी रोहित शर्मा को सौंप देनी चाहिए

Bihar CM Samrat Choudhary को धमकी, Gujarat Police का एक्शन, अहमदाबाद से आरोपी गिरफ्तार