मोदी सरकार के आठ साल पूरे! अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां, कहा- दुनिया में भारत का सम्मान पुन: स्थापित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2022

दीव। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पिछले आठ वर्षों में दुनिया में भारत का सम्मान पुन: स्थापित किया है। शाह ने आईएनएस खुखरी युद्ध स्मारक सहित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में लोगों को कोविड-19 का टीका लगवाने के तीन सेकंड के भीतर प्रमाण पत्र मिल गया, जबकि विकसित देशों में भी लोगों को समय पर अपना कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण पत्र लेने के लिए संघर्ष करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: Coronavirus in India | 24 घंटे में कोरोना वायरस के 8,582 नये मामले, 4 मरीजों की गयी जान 

शाह ने 2014 में केंद्र में सत्ता में आने के बाद से मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने यह सुनिश्चित किया कि महामारी की दूसरी लहर के दौरान केवल 45 दिन में चिकित्सकीय ऑक्सीजन का उत्पादन दस गुना बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘अब यदि 50 साल बाद भी कोई वैश्विक महामारी आती है, तो एक लीटर ऑक्सीजन भी विदेश से नहीं लेनी पड़ेगी ... ‘पीएम केयर’ के माध्यम से मोदी ने स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे का निर्माण किया है और प्रत्येक गांव को आत्मनिर्भर बनाया है।’’ शाह ने केंद्र सरकार द्वारा युवाओं के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा, ‘‘पहले (खेल में) मात्र एक पदक जीतने पर भी पूरा देश जश्न मनाता था। आज, भारत 10 से कम पदक जीतने के बारे में नहीं सोचता, चाहे वह पैरालिंपिक हो या ओलंपिक।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह दिन दूर नहीं है, जब भारत पदक तालिका में दुनिया के शीर्ष पांच में शामिल होगा।’’ शाह ने यह भी कहा कि सरकार ने सड़क और रेलवे संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने यह सुनिश्चित किया है कि दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव केंद्र शासित प्रदेश में ग्रामीण और शहरी गरीबों को मुफ्त राशन, घर, जलापूर्ति, मुद्रा ऋण, विधवा पेंशन और अन्य सुविधाएं मिल सकें। शाह ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए केंद्र शासित प्रदेश के लिए लागू की गई नीतियों का भी जिक्र किया।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक