NewsRoom Prabhasakshi: मोदी सरकार भ्रष्टाचार को समाप्त करने की कर रही कोशिश

By अनुराग गुप्ता | Aug 07, 2021

नयी दिल्ली। भ्रष्टाचार को समाप्त करने की बात कहने वाली भाजपा साल 2014 में इसी मुद्दे के चलते सत्ता के शिखर तक पहुंची थी और अब शंघाई सहयोग संगठन में सदस्य देशों के कानून मंत्रियों की आठवीं बैठक में केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने भ्रष्टाचार के हर संभावित प्रकार को नष्ट करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत की मोदी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जल्दबाजी में विधेयक पारित करने का आरोप लगाया और यहां तक कहा गया कि 21 मिनट से भी कम समय में 25 बिल पास हो गए। वहीं कोरोना ने एक बार फिर से अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। 

इसे भी पढ़ें: असम विधानसभा का प्रतिनिधिमंडल का आरोप, मिजोरम पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा पर हिंसा की

पैर पसारने लगा कोरोना संक्रमण

भारत में एक दिन में कोरोना के 38,628 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 3 करोड़ 18 लाख 95 हजार 385 पर पहुंच गयी है। जबकि 617 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4 लाख 27 हजार 371 हो गयी है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4 लाख 12 हजार 153 हो गयी जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.29 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.37 प्रतिशत है।वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र में फिर से मामले बढ़ने लगे हैं। इसी बीच भंडारा जिला कोरोना से पूरी तरह मुक्त हो गया है। जिले में कोविड-19 के एकमात्र मरीज को ठीक होने के बाद शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। स्थानीय जिला प्रशासन के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड-19 का कोई नया मरीज सामने नहीं आया। भंडारा के जिलाधिकारी संदीप कदम ने कहा कि प्रशासन के सामूहिक प्रयासों और लोगों के सहयोग ने जिले को कोरोना वायरस से मुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

प्रमुख खबरें

Manipur में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, UNLF और PLA समेत तीन आतंकी पकड़े गए

Rajasthan Municipal Elections: 147 निकायों के 4774 वार्डों में वोटिंग शुरू

Digvijay Diwas 2026: स्वामी विवेकानंद के विचारों ने कैसे बदला World Vision और भारत की छवि

Haiwaan Movie Review: फिल्म में है फ्रेश कहानी, डार्क किरदार और अक्षय कुमार-सैफ अली खान का अब तक का सबसे अलग अंदाज