मोदी सरकार ने कश्मीर को कॉन्सेंट्रेशन कैंप बना दिया: अधीर रंजन चौधरी

By अभिनय आकाश | Aug 08, 2019

जम्मू कश्मीर से अनुछेद 370 हटाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले का सदन और सड़क दोनों में पूर-जोर विरोध करने वाली कांग्रेस अब बेतुके बयानबाजी पर भी उतर आई है। पहले तो राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाब नबी आजाद ने कश्मीरियों के डोभाल के साथ वाले वीडियो को पैसे देकर लाई गई भीड़ बताया था और अब अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कश्मीर को मोदी सरकार ने कॉन्सेंट्रेशन कैंप बना दिया है। समाचार एजेंसी से बात करते हुए लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले से घोषणा की थी कि हम कश्मीरियों को गोलियों से नहीं बल्कि उन्हें गले लगाकर आगे बढ़ाएंगे, लेकिन आज कश्मीर को कॉन्सेंट्रेशन कैंप बना दिया गया है। न कोई मोबाइल या इंटरनेट कनेक्शन नहीं, कोई अमरनाथ यात्रा नहीं, वहां क्या हो रहा है?

प्रमुख खबरें

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त