जेल से बाहर आते ही चिंदबरम के निशाने पर सरकार, बोले- आर्थिक मामलों की समझ रखने वालों की कमी

By अभिनय आकाश | Dec 05, 2019

पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने 106 दिनों के बाद जेल से बाहर कदम रखते ही मोदी सरकार को घेरना शुरू कर दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए चिदंबरम ने अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को निशाना साधा। चिदंबरम ने कहा कि अर्थव्यवस्था पर सरकार दिशाहीन है और मोदी सरकार में सरकार में आर्थिक मामलों की समझ रखने वालों की कमी है। आर्थिक मामलों की समझ रखने वाले लोगों को हटाया गया। पीएम मोदी अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर चुप हैं। देश का भगवान ही मालिक है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से गलत हैं, क्योंकि उनके पास कोई सबूत नहीं हैं। सरकार लगातार गलती पर गलती कर रही हैं, जिन्हें छुपाने के लिए इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। आज अर्थव्यवस्था पर सरकार पूरी तरह से दिशाहीन है, आज GDP 4.5 तक चली गई है क्या यही बीजेपी के अच्छे दिन हैं।

प्रमुख खबरें

Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा

Delhi Police ने गैंगस्टर Kapil Sangwan के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को पकड़ा

IIT Bombay छात्र साहिल वाकोडे के पिता न्याय के लिए मुंबई के आजाद मैदान में करेंगे अनशन

Aiden Markram और Tristan Stubbs की South Africa Playing 11 में हुई वापसी