By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2022
नयी दिल्ली। सरकार ने 13 बड़ी नदियों का पुनरुद्धार करने की योजना बनाई है और उसके तहत उसका लक्ष्य वन क्षेत्र में 7,400 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा विस्तार करना है। इसके लिए जिन नदियों के वास्ते प्रस्ताव तैयार किये गए हैं उनमें झेलम, चेनाब, रावी, ब्यास, सतलुज, यमुना, ब्रह्मपुत्र, लूनी, नर्मदा, गोदावरी, महानदी, कृष्णा और कावेरी शामिल है।