PFI पर पूरे देश में प्रतिबंध लगाने की तैयारी में मोदी सरकार, अगले हफ्ते हो सकता है बड़ा फैसला

By अभिनय आकाश | Apr 15, 2022

हिंदू नव वर्ष और रामनवमी के दिन गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा और झारखंड में हुए दंगों में एक बात जो कॉमन नजर आ रही है। वो है सोची-समझी प्लानिंग के तहत दंगे को अंजाम देना। राजस्थान के करौली से लेकर गुजरात हिम्मतनगर और मध्य प्रदेश के खरगौन तक दंगे में पीएफआई यानी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के हाथ होने के सबूत मिले हैं। पीएफआई को कई राज्य पहले से ही बैन कर चुके हैं। अब केंद्र सरकार ने भी बड़े एक्शन के संकेत दिए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार पीएफआई पर पूरे देश में प्रतिबंध लगा सकती है।

क्या है पीएफआई

पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया का गठन 2006 में किया गया था। 

पीएफआई एक उग्र इस्लामिक संगठन है। 

पीएफआई लोगों को उनके हक दिलाने और समाजसेवा का दावा करता है। 

16 राज्यों में फैले इस संगठन की महिला विंग भी है। 

 झारखंड में उस संगठन पर बैन भी लगाया गया था। 

झारखंड सरकार को इसके कुछ सदस्यों के सीरिया में लिंक मिले थे। 

 2018 में केरल में भी इसको प्रतिबंधित करने की मांग उठी थी। 

 ये मांग एर्नाकुलम में एक छात्र की हत्या के बाद उठी थी। 

 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई

Karan Adani ने Odisha CM मोहन माझी से मुलाकात की, स्वच्छ ऊर्जा और 3000 MW संयंत्र पर हुई चर्चा

Kannauj JNV में घटिया भोजन पर छात्रों का विरोध, DM के आश्वासन पर माना हंगामा

Sukhbir Singh Badal पर नांदेड़ में कृपाण से हमला हुआ, शिअद ने CBI जांच की मांग की