ट्रंप की दबाव की रणनीति के खिलाफ राष्ट्रहित में मोदी सरकार का समर्थन जरूरी : शरद पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2025

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने अमेरिकी शुल्क का हवाला देते हुए शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘‘दबाव की रणनीति’’ के खिलाफ राष्ट्रीय हित में केंद्र सरकार का समर्थन करने का आह्वान किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह इस बात पर अटकलें नहीं लगाना चाहते कि मोदी सरकार की विदेश नीति विफल हो गई है या नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहले कार्यकाल में भी अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप की कार्यशैली देखी थी। मुझे लगता है कि उन पर किसी का नियंत्रण नहीं है। जो भी उनके दिल में आता है, वह आवेग में आकर बोल देते हैं।’’

शरद पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत और पड़ोसी देशों के बीच बढ़ती दूरी के संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने पड़ोसी देशों के प्रति अपने रवैये को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते। आज पाकिस्तान हमारे खिलाफ है, जबकि नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और मालदीव जैसे देश हमसे खुश नहीं हैं।’’

राकांपा (एसपी) प्रमुख ने कहा, ‘‘हमारे पड़ोसी हमसे दूर जा रहे हैं। मुझे लगता है कि मोदी साहब को इस पहलू को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और संबंधों को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Caribbean Sea में संदिग्ध ड्रग बोट पर US Military का हमला, 4 लोगों की मौत

Khatron Ke Khiladi 15 Winner | अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी 15 के विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते 20 लाख और चमचमाती कार

Congress ने मांगा CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा, जस्टिस भुइंया की टिप्पणी का दिया हवाला

ब्रिटेन के एयरबेस से अमेरिका ने चुपचाप वापस बुलाए अपने सारे परमाणु बॉम्बर! दुश्मन के निशाने पर था एयरबेस! सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक