मोदी सरकार ने कोरोना महामारी और पेट्रोल-डीजल की कीमतें ‘अनलॉक’ कर दीं: राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी को लेकर बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार ने कोरोना महामारी एवं पेट्रोलियम उत्पादों के दाम को ‘अनलॉक’ कर दिया है। उन्होंने कोरोना वायरस के मामले बढ़ने और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से जुड़ा एक ग्राफ शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार ने कोरोना महामारी और पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतें “अनलॉक” कर दी हैं।’’

सरकारी पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य के संबंध में अधिसूचना के अनुसार 17 दिन तक लगातार वृद्धि के बाद बुधवार को पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। वहीं, डीजल कीमतों में देशभर में 48 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। दिल्ली में अब डीजल का दाम 79.88 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, पेट्रोल की कीमत 79.76 रुपये प्रति लीटर है।

प्रमुख खबरें

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती

NIA पूछताछ के बाद Sabina Yasmin का आरोप, राजनीतिक बदले की भावना से बनाया जा रहा निशाना

नशा मुक्त भारत के लिए PM Modi ने समाज से मांगा सहयोग, बोले- युवा भटकने से बिखर जाते हैं परिवार के सपने