जम्मू-कश्मीर को विकास की नयी ऊंचाइयों पर ले जाना चाहती है मोदी सरकार: शाहनवाज हुसैन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2020

जम्मू। भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने रविवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर को विकास की नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिये प्रतिबद्ध है तथा आतंकवादी हथियार छोड़कर कलम थाम लें। हुसैन ने हिंसा की राह नहीं छोड़ने वालों को अपने सफाए के लिये तैयार रहने की चेतावनी दी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हुसैन ने कहा, जम्मू-कश्मीर भारत का ताज है और हमारी सरकार शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर इस क्षेत्र का विकास चाहती है। हम यहां बिजली, पानी और बेहतर सड़कें सुनिश्चित करेंगे। साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि बिजली कटौती और अंधेरा न हो, जो कांग्रेस तथा गुपकर गैंग की पहचान है। जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के सिलसिले में बीते 15 दिन से कश्मीर घाटी में मौजूद पूर्व केन्द्रीय मंत्री हुसैन रविवार सुबह जम्मू पहुंचे। वह अगले तीन दिन तक डोडा समेत विभिन्न इलाकों में पार्टी उम्मीदवारों के लिये प्रचार करेंगे और फिर घाटी लौट जाएंगे। हुसैन ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्थानीय युवाओं के हाथ में कलम देखना चाहते हैं...बंदूक छोड़कर कलम उठा लो क्योंकि आंतकवाद में शामिल किसी भी व्यक्ति का खात्मा तय है। उन्होंने देश में बड़े हमले की आतंकवादियों की साजिश को नाकाम करने के लिये सुरक्षा एजेंसियों का आभार व्यक्त किया।

प्रमुख खबरें

टमाटर की ग्रेवी हो गई जरूरत से ज्यादा खट्टी? ये उपाय आएंगे काम

आधार में मोबाइल नंबर से लेकर पता तक घर बैठे बदलें: 2026 की पूरी प्रक्रिया, शुल्क और जरूरी दस्तावेज

CEC Gyanesh Kumar को हटाने की मांग पर Guwahati में Congress नेता Gaurav Gogoi हिरासत में

CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना-चंडीगढ़ में वाटर कैनन से बौछार, हिरासत में कई नेता