Terrorismको बिल्कुल न बर्दाश्त करने की मोदी सरकार की नीति जारी रहेगी : शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2023

हैदराबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि आतंकवाद को बिल्कुल न बर्दाश्त करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीति आने वाले वक्त में भी जारी रहेगी। उन्होंने यहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की 54वीं स्थापना दिवस परेड में कहा कि देश के किसी भी हिस्से में अलगाववाद, आतंकवाद और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों से सख्ती से निपटा जाएगा। शाह ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पिछले नौ वर्ष में आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों से सफलतापूर्वक निपटी है।

प्रमुख खबरें

भारतीय क्रू वाले जहाज पर रूस का हमला, तुरंत एक्शन में आया MEA

CEC विरोध पर CM Devendra Fadnavis बोले, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की है साजिश

Delhi Court ने 17 प्रदर्शनकारियों को दी Bail, पुलिस हिरासत में यातना के आरोपों पर मांगी रिपोर्ट

रोज-रोज की सब्जी से हो गए हैं बोर? बनाएं राजस्थान की ये तीखी-चटपटी Besan Mirchi