मोदी सरकार का बड़ा फैसला, सिविल सर्विसेज के जम्मू-कश्मीर कैडर को किया खत्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2021

श्रीनगर। भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के जम्मू कश्मीर कैडर का बृहस्पतिवार को ‘एजीएमयूटी’ (अरूणाचल, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित क्षेत्र) कैडर में विलय कर दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा हस्ताक्षरित और कानून एवं न्याय मंत्रालय जारी एक अधिसूचना के मुताबिक जम्मू कश्मीर कैडर के आईएएस, आईपीएस और भारतीय वन सेवा के अधिकारी अब ‘एजीएमयूटी’ कैडर का हिस्सा होंगे। अब, पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर कैडर के अधिकारियों को अरूणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम तथा केंद्र शासित प्रदेश में नियुक्त किया जा सके। आवश्यक संशोधन केंद्र सरकार द्वारा संबद्ध कैडर आवंटन नियमों में किया जा सकता है। केंद्र द्वारा अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द किये जाने और पूर्ववर्ती राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों -जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख- में विभाजित किये जाने के एक साल से अधिक समय बाद यह कदम उठाया गया है।

प्रमुख खबरें

Devendra Jhajharia ने Asian Para Games चयन को बताया पारदर्शी, कहा- सुलझाएंगे समस्याएं

बिल्कुल मंज़ूर नहीं”: भारत ने सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर हुए हमलों की निंदा की

Roli Stain Removal: पूजा के दौरान कपड़ों पर लग गया रोली का जिद्दी दाग, Liquid Detergent से ऐसे करें साफ

अभिषेक के बजाय खुद Delhi जाएंगी Mamata Banerjee, राष्ट्रपति से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल