प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, लाखों ग्रामीणों को होगा फायदा

By अंकित सिंह | Jan 08, 2022

केंद्र की मोदी सरकार सभी को घर सुनिश्चित करने को लेकर प्रतिबद्ध है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सभी को घर देने के लिए कई बार ऐलान किया जा चुका है। इन सबके बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को जारी रखने को लेकर मंजूरी दे दी थी जिसे मार्च 2021 से मार्च 2024 तक भी बढ़ाने की बात कही गई है। सरकार के इस फैसले के बाद लाखों ग्रामीणों को घर हासिल हो सकेगा। इस बात की जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई जिसके तहम ग्रामीण इलाकों में सभी को आवास सुनिश्चित किया जा सकेगा। 

इसे भी पढ़ें: पीएम की सुरक्षा में चूक के बाद कहीं विधानसभा चुनाव में जीत से ना चूक जाए कांग्रेस

5 राज्यों में 1.07 लाख घरों के निर्माण को मंजूरी

इसके पहले केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में 1.07 लाख घरों के निर्माण के लिए अपनी मंजूरी दी है। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंजूरी एवं निगरानी समिति (सीएसएमसी) ने बृहस्पतिवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। बयान के अनुसार केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और उत्तराखंड से 1.07 लाख घरों के निर्माण के लिए परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके अलावा सचिव ने अन्य राज्यों में इस योजना के कार्यान्वयन की प्रगति की भी समीक्षा की। मंत्रालय ने कहा कि इस मिशन के तहत स्वीकृत घरों की कुल संख्या अब 1.14 करोड़ है, जिनमें से 53 लाख से अधिक घर लाभार्थियों को वितरित किए जा चुके हैं। 1.85 लाख करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता के साथ मिशन के तहत कुल निवेश 7.52 लाख करोड़ रुपये है। अब तक 1.14 लाख करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता जारी की जा चुकी है। आवास और शहरी मामलों के सचिव ने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को घरों के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया।

प्रमुख खबरें

Delhi Pollution मामले में NGT सख्त, Police Commissioner से बंद फैक्ट्रियों के Inspection पर मांगा जवाब

Delhi Police का बड़ा Action: 28 साल तक चकमा देने वाला Proclaimed Offender राजिंदर बैरागी गिरफ्तार

Amarnath Yatra Security: रामबन से गुजरा 28वां जत्था, कड़े सुरक्षा घेरे में 4 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Iran के पास कभी नहीं होंगे Nuclear Weapons, बातचीत से गिरेंगे Oil Prices, जेडी वेंस का दावा