मोदी की वजह से हुई राफेल में देरी, रेड्डी बोले- वार्ता के अंतिम चरण में थी UPA सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2019

हैदराबाद। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एस जयपाल रेड्डी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि राफेल सौदे की बातचीत संप्रग शासन के दौरान आखिरी चरण में पहुंची थी लेकिन मोदी सरकार ने उसमें देरी कर दी। रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा कि राफेल में (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी की वजह से देरी हुई। मनमोहन सिंह सरकार में बातचीत अंतिम चरण में पहुंच गयी थी। मार्च, 2014 में बातचीत करीब पूरी हो चुकी थी। तब चुनाव आ गया। तब आपने (मोदी ने) मई में सत्ता संभाला। आपने उसमें चार साल की देरी क्यों की। 

इसी के साथ आगे कहा कि संप्रग सरकार की ओर से कोई विलंब नहीं हुआ। रेड्डी से मोदी के इस आरोप के बारे में पूछा गया था कि राफेल सौदे में कांग्रेस की वजह से देरी हुई।

प्रमुख खबरें

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान