शाह ने बाबासाहेब को किया नमन, बोले- सरकार संविधान के अनुरूप हर वर्ग को न्याय दिलाने के प्रति संकल्पित है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को संविधान दिवस पर देश के पहले कानून मंत्री बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर को नमन किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार संविधान के अनुरूप समाज के हर वर्ग को सामाजिक व आर्थिक न्याय दिलाने के प्रति संकल्पित है। शाह ने ट्वीट किया, ‘‘भारत की एकता और विकासशीलता की सबसे बड़ी शक्ति हमारा प्रगतिशील संविधान है। आज संविधान दिवस पर भारतीय संविधान के शिल्पी बाबासाहेब जी को नमन करता हूं। मोदी सरकार देश के महापुरुषों के स्वप्न और संविधान के अनुरूप देश के हर वर्ग को सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने के प्रति संकल्पित है।’’ 

प्रमुख खबरें

Jyotiba Phule Birth Anniversary: 19वीं सदी के वो नायक, जिनकी Social Justice की लड़ाई आज भी प्रासंगिक है

Manipur Violence | मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में हथियार और 1,800 किलो खसखस बरामद

West Bengal Elections 2026 | बंगाल के चुनावी रण में मोदी की त्रिशक्ति रैली! कटवा, जंगीपुर और कुशमंडी में भरेंगे हुंकार

पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रतिबद्ध आंध्र प्रदेश की सरकार! सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दिया सुरक्षा और विकास का भरोसा