Jyotiba Phule Birth Anniversary: 19वीं सदी के वो नायक, जिनकी Social Justice की लड़ाई आज भी प्रासंगिक है

By अनन्या मिश्रा | Apr 11, 2026

भारत के महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले का नाम सबसे ऊपर आता है। आज ही के दिन यानी की 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले का जन्म हुआ था। जब 19वीं सदी में समाज में ऊंच-नीच और जातिवाद का बोलबाला था। तब फुले के साहस ने दिखाया और हर व्यक्ति के लिए समान अधिकार के लिए आवाज उठाई थी। उनका मानना था कि शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है, जिससे हम समाज में बदलाव ला सकते हैं। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर ज्योतिबा फुले के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

शिक्षा को बनाया हथियार

ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले ने दलित बच्चों और लड़कियों के लिए स्कूल खोले। उस दौर में जब महिलाओं का पढ़ना-लिखना असंभव था, तब उन्होंने विधवाओं के अधिकारों की रक्षा की और अनाथ बच्चों और विधवाओं के लिए आश्रम खोले। ज्योतिबा फुले का यह कदम साहसिक और विवादास्पद माना गया था।

महात्मा की उपाधि

शोषित वर्ग और दलितों को न्याय दिलाने के लिए ज्योतिबा फुले ने 1873 में सत्यशोधक समाज की स्थापना की थी। ज्योतिबा फुले की समाजसेवा देखकर साल 1888 में मुंबई में एक विशाल सभा में उनको महात्मा की उपाधि दी गई। ज्योतिबा ने ही पहली बार दलित शब्द का प्रयोग किया था।

ज्योतिबा फुले बाल विवाह विरोधी और विधवा विवाह के समर्थक थे। उन्होंने साल 1863 में उच्च वर्ग गर्भवती विधवाओं के लिए एक घर शुरू किया था, जहां पर गर्भवती महिलाएं अपने बच्चे को सुरक्षित रूप से जन्म दे सकें। ज्योतिबा फुल ने भ्रूण हत्या और शिशु हत्या रोकने के लिए एक अभियान चलाया और अनाथालय खोला।

मृत्यु

वहीं 28 नवंबर 1890 को ज्योतिबा फुले का निधन हो गया था।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Shrikant Purohit को मिला प्रमोशन, कर्नल से बने ब्रिगेडियर, साजिशकर्ताओं को लगा बड़ा झटका

Ravindra Kaushik Birth Anniversary: जानें RAW के जासूस रवींद्र कौशिक की कहानी, जिसे Pakistan में मिला था मेजर का पद

भारत-अमेरिका ऊर्जा और रक्षा साझेदारी में नया अध्याय: विदेश सचिव विक्रम मिसरी की सफल वाशिंगटन यात्रा

महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती: पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- समानता और न्याय के अग्रदूत थे फुले