कांग्रेस का शांति मार्च, प्रियंका बोलीं- इस्तीफा दें अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को सरकार पर दिल्ली में कानून व्यवस्था बनाये रखने में विफल रहने का आरोप लगाया और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। दिल्ली हिंसा के खिलाफ पार्टी के शांति मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रियंका ने उनसे प्रभावित इलाकों में जाने तथा शांति एवं भाईचारे का संदेश फैलाने की अपील की। उन्होंने सरकार पर दिल्ली को ‘बर्बाद’ करने का आरोप लगाया जहां देश भर से लोग रोजगार की तलाश में आते हैं। 

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी ने दिल्ली हिंसा को साजिश करार दिया, गृह मंत्री अमित शाह का मांगा इस्तीफा

कांग्रेस महसचिव ने कहा, ‘‘यह हमारी दिल्ली है। लोग यहां काम की तलाश में आते हैं। आज इस शहर में आग और हिंसा फैलायी जा रही है। हम उस पार्टी से हैं जिसने स्वतंत्रता संघर्ष में योगदान दिया और शांति एवं सौहार्द बनाये रखना हमारा कर्तव्य है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं आप सभी से आग्रह करती हूं कि प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलायें।’’ प्रियंका ने आरोप लगाया, ‘‘राष्ट्रीय राजधानी में शांति लौटाना सरकार, गृह मंत्री का काम है लेकिन वे विफल रहे।’’

इसे भी पढ़ें: कपिल मिश्रा का भाषण शर्मनाक, सरकार का कुछ नहीं करना और भी ज्यादा शर्मनाक: प्रियंका

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली आपका शहर है और इसे नष्ट किया जा रहा है, सरकार शांति बनाए रखने में विफल रही है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हम गृह मंत्री के आवास तक जाना चाहते थे और इस्तीफा मांगना चाहते थे लेकिन पुलिस ने हमें रोक दिया।’’ गौरतलब है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का समर्थन करने वाले और विरोध करने वाले समूहों के बीच संघर्ष ने साम्प्रदायिक रंग ले लिया था। उपद्रवियों ने कई घरों, दुकानों तथा वाहनों में आग लगा दी और एक-दूसरे पर पथराव किया। इन घटनाओं में बुधवार तक कम से कम 24 लोगों की जान चली गई।

प्रमुख खबरें

जेफ्री एप्स्टीन फाइल्स जारी, भारी रेडैक्शन और गायब दस्तावेजों पर विवाद

वेनेजुएला और रूस-यूक्रेन तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

RBI के हस्तक्षेप से रुपये को सहारा, बॉन्ड यील्ड और विदेशी निवेश पर नजर

Kajaria Bathware में 20 करोड़ की कथित धोखाधड़ी, CFO के खिलाफ पुलिस में शिकायत