'देश को नक्सल समस्या से मोदी सरकार ने दिलाई मुक्ति', Bihar में बोले Amit Shah, भ्रष्टाचारियों को हर हाल में जाना होगा जेल

By अंकित सिंह | Apr 10, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार में है। गया में उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने देश को नक्सली समस्या से मुक्ति दिलाई। आज यहां सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य की बात हो रही है। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं कि सालों बाद बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया गया। 'लालू जी भी कसीदे पढ़ते थे'...कांग्रेस आई और सत्ता खो दी लेकिन कर्पूरी ठाकुर को कभी उचित सम्मान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि मोदी ​जी ने कर्पूरी ठाकुर जी को सम्मानित कर समस्त पिछड़ा समाज का सम्मान किया है।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण करने वाली पार्टी है। कांग्रेस की चार पीढ़ियां, जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा तक और राजीव गांधी से लेकर राहुल गांधी तक... सभी ने तुष्टिकरण ही किया है। ये कहते हैं, हम मुस्लिम पर्सनल लॉ को फिर से लाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति करती है और इनके सांसद कहते हैं कि दक्षिण भारत को उत्तर भारत से अलग कर देंगे। इस पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी चुप हैं। अरे, कांग्रेस वालों शर्म करो, कितनी बार देश तोड़ोगे? एक बार 1947 में तोड़ दिया लेकिन अब मोदी जी का राज है, हम देश को तोड़ने नहीं देंगे।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार में असम का हुआ विकास, Amit Shah बोले- हमने राज्य में शांति और स्थिरता लाई

भाजपा नेता ने गया रैली में कहा कि कांग्रेस और राजद कभी अयोध्या में राममंदिर नहीं चाहती थी, मोदी ने उसका (मंदिर निर्माण का) मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि आप बताओ कश्मीर हमारा है या नहीं। कांग्रेस और लालू प्रसाद यादव धारा 370 को हटाने नहीं दे रहे थे। लेकिन, मोदी जी ने धारा 370 हटा दिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को हर हाल में जेल जाना होगा। इन लोगों ने देश का पैसा लूटा है। गरीबों को लूटा है। इसलिए इन्हें जनता माफ नहीं करेगी। 

प्रमुख खबरें

Secunderabad Cantonment Weapons Theft : Army Armoury में लगी सेंध, 4 AK-203 समेत 12 घातक हथियार और गोला-बारूद गायब! Mastermind की तलाश तेज

Music Legend Gaurang Vyas Death | गुजराती संगीत के दिग्गजों में से एक गौरंग व्यास का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक, कला जगत स्तब्ध

दोस्ती रखोगे तो...भारत-ईरान को साथ देख बौखला उठा अमेरिका, दे डाली धमकी

140 KM दूर से दुश्मन को निशाना बनाएगा भारत का Khagantak 243 Glide Bomb, परीक्षण सफल होते ही China, Pakistan की बढ़ी टेंशन