मोदी सरकार ने गरीबों को दिया बड़ा तोहफा, अगले 5 वर्षों तक 81 करोड़ लोगों को मिलेगा मुफ्त खाद्यान्न

By अंकित सिंह | Nov 29, 2023

केंद्र सरकार ने बुधवार को 81 करोड़ गरीबों को प्रति माह 5 किलोग्राम मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) योजना' को अगले पांच वर्षों के लिए बढ़ा दिया। इसे 1 जनवरी 2024 से लागू किया जाएगा। इस योजना के तहत, केंद्र 1 जनवरी 2023 से शुरू होने वाली एक वर्ष की अवधि के लिए पीएमजीकेएवाई के तहत अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) परिवारों और प्राथमिकता वाले परिवारों (पीएचएच) लाभार्थियों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध करा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Telangana में बोली Priyanaka Gandhi, निकल चुकी है KCR सरकार की एक्सपायरी डेट, कांग्रेस की होगी जीत

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय क्षेत्र योजना को मंजूरी दे दी। कृषि उपयोग के लिए किसानों को किराये की सेवाएं प्रदान करने के लिए 2023-24 से 2025-2026 के दौरान 15,000 चयनित महिला एसएचजी को ड्रोन प्रदान किए जाएंगे। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना भारत में COVID-19 महामारी के दौरान 26 मार्च 2020 को भारत सरकार द्वारा घोषित एक खाद्य सुरक्षा कल्याण योजना है। यह कार्यक्रम उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। लेकिन नोडल मंत्रालय वित्त मंत्रालय है।

प्रमुख खबरें

दोस्त और मार्गदर्शक : PM Modi को TMC सांसद Shatrughan Sinha ने दी बधाई, विपक्ष हैरान!

Bangle Organiser: चूड़ियों का Collection रहेगा Safe, ये Best Bangle Organiser Designs देंगे क्लासी लुक

Bhooth Bangla OTT Release | भूत बंगला का तहलका! अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म की नेटफ्लिक्स रिलीज डेट आउट

TMC का अंदरूनी घमासान: अब Kalyan Banerjee ने Mamata को दिया Ultimatum, कहा- अभिषेक को चुनो या मुझे