मणिपुर हमले को लेकर बोले राहुल गांधी: राष्ट्र की सुरक्षा करने में असमर्थ है मोदी सरकार

By अनुराग गुप्ता | Nov 13, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर में हुए उग्रवादी हमले को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस घटना से एक बार फिर साबित हुआ कि मोदी सरकार राष्ट्र की सुरक्षा करने में असमर्थ है। आपको बता दें कि मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में शनिवार को उग्रवादियों ने सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला किया। जिसमें असम राइफल्स यूनिट के एक कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई। इसके अलावा अर्धसैन्यबल के चार कर्मियों की भी मौत हुई है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमले में शहीद हुए जवानों और परिवार के सदस्यों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि मणिपुर में असम राइफल्स के दस्ते पर हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं। इसमें शहीद हुए जवानों और परिवार के सदस्यों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदानाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा की पूर्व MLA अमृता मेघवाल पर हमला, 4 बदमाशों ने पीछा कर फेंके पत्थर  

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सिंघट इलाके में हुए हमले के लिए उग्रवादी संगठन पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कंगलीपक को जिम्मेदार माना जा रहा है। इस हमले में उग्रवादियों ने आईईडी का इस्तेमाल किया है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट