मोदी सरकार ने बहुमत के बुलडोजर से विपक्ष को दबाया, नहीं सुनी हमारी बात: कांंग्रेस

By अनुराग गुप्ता | Dec 22, 2021

नयी दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र समयपूर्व अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। जिसके बाद कांग्रेस ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह जो शीत सत्र शुरू हुआ वह निलंबन के साथ शुरू हुआ। जिस दिन सदन शुरू हुआ उसी दिन हमारे 12 सदस्यों को निलंबित किया गया। ये ऐसे 12 सदस्य हैं जो हमेशा राज्यसभा में सक्रिय रहते हैं। घटना मानसून सत्र में हुई थी और कार्यवाही शीत सत्र में की गई। इसी बीच मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी पार्टियों के लोगों को शुक्रियाअदा किया। उन्होंने कहा कि हम एकजुट होकर यह लड़ाई लड़ी। 

इसे भी पढ़ें: आज से राहुल गांधी का दो दिवसीय केरल दौरा, अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड भी जाएंगे।

वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सदन चलाने का हमारा इरादा था, लेकिन जब अजय मिश्रा टेनी साहब का मामला आया तो हमने सरकार से सवाल किया। नैतिकता के आधार पर अजय मिश्रा टेनी को बर्ख़ास्त करना चाहिए था। सरकार ने सदन में बहुमत के बुलडोज़ के सहारे विपक्ष को दबाया और सदन को ठप्प करने का तनाव पैदा किया।

यहां देखें पूरी प्रेस वार्ता:-

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच