मोदी सरकार केंद्र में अब तक की सबसे कमजोर सरकार: अहमद पटेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2019

वडोदरा। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि आजादी के बाद से केंद्र में राजग की मौजूदा सरकार सबसे कमजोर सरकार है और इसके नेता केवल भाषण देने में अच्छे हैं। जिले के करजान तहसील के सिंगला गांव में संवाददाताओं के सवाल पर पटेल जवाब दे रहे थे। उनसे जम्मू में ग्रेनेड हमले के बारे में पूछा गया। 

इसे भी पढ़ें: पुलवामा हमले को लेकर अहमद पटेल ने मोदी सरकार की आलोचना की

पटेल ने कहा कि मैं कहता हूं कि यह आजादी के बाद सबसे कमजोर सरकार है। इस सरकार का मानना है कि भाषण देने से वे आतंकवाद से लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार को आतंकवाद से लड़ने के लिए बुनियादी चीजें करने की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला