राहुल ने आम बजट को जीरो सम बजट करार दिया, बोले- सरकार ने युवाओं, किसानों को कोई राहत नहीं दी

By अनुराग गुप्ता | Feb 01, 2022

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को आम बजट पेश किया। जिसको लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने निशाना साधा और इसे जीरो सम बजट करार दिया। उन्होंने कहा कि इस बजट में वेतनभोगी, मध्यम वर्ग, गरीब और वंचितों, युवा, किसान और एमएसएमई के लिए कुछ नहीं था। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि मोदी सरकार के बजट में कुछ नहीं है। मध्य वर्ग, वेतनभोगी वर्ग, गरीब और वंचित वर्ग, युवाओं, किसानों और एमएसएमई के लिए कुछ नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: Budget 2022 । बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा? इन चीजों पर मिली राहत 

रिटर्न अपडेट करने का मिला अधिकार

इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, टैक्स रिटर्न में अगर कोई गलती हो जाती है तो उसे बाद में सुधारा जा सकता है। वित्त मंत्री ने कहा कि अगर करदाता से सलाना आय की घोषणा करने में कोई गलती हो जाती है तो वह इसे 2 साल में सुधार सकता है।

प्रमुख खबरें

Bihar Teacher Recruitment: TRE 4.0 के 32,388 पदों के आवेदन में देरी, जानिए कब होंगी नई तारीखें घोषित

1 सितंबर का इतिहास: भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना और फादर कामिल बुल्के का जन्मदिन

UAE में US Airbase पर Iran का भीषण Drone Attack, Larak Island हमले का लिया बदला

Amit Shah की पहल, Bihar-Jharkhand में Son River जल बंटवारे पर हुआ ऐतिहासिक MoU