'मोदी ने राजनीति की संस्कृति बदल डाली', राहुल पर निशाना साधते हुए नड्डा बोले- प्रजातंत्र नहीं, उनकी नेतागिरी खतरे मे हैं

By अंकित सिंह | Jul 10, 2023

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबी हटाओ के नाम पर कांग्रेस पार्टी लंबे समय तक राजनीति करती रही, गरीबों के नाम पर वोट लिया और गरीबों को ही लूटती रही। लेकिन सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार किया। जेपी नड्डा गुजरात के गोधरा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 9 वर्ष पहले भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में 11वें नंबर पर थी, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ब्रिटेन को पछाड़कर भारत, दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा प्रमुख नड्डा ने हैदराबाद में क्षेत्रीय सलाहकार बैठक की अध्यक्षता की

राहुल पर निशाना

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी ब्रिटेन में जाकर बोल रहे हैं कि भारत में 'प्रजातंत्र' खतरे में है। ये बातें वह कर रहा है जिनकी दादी ने आपातकाल लगाकार लाखों लोगों को जेल भेज दिया था। ऐसे लोग प्रजातंत्र की बात कर रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारत में प्रजातंत्र तो खतरे में नहीं है बल्कि इनकी नेतागिरी खतरे मे हैं। उन्होंने कहा कि 9 वर्ष के अंदर मोदी जी ने भारतीय राजनीति की संस्कृति बदल डाली है। वंशवाद और वोट बैंक की राजनीति से निकालकर देश को विकासवाद की ओर ले गए हैं। 1951-52 से हम सोचते रहे कि अंत्योदय, एकात्म मानववाद, गरीब का भला हो, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का भला हो। 

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की घर वापसी का बड़ा सौदा, 12 करोड़ की सैलरी कटौती पर Delhi Capitals लौटे

Wimbledon चैंपियन Marketa Vondrousova पर 4 साल का बैन, डोपिंग टेस्ट से इनकार करना पड़ा भारी

World Cup में Kylian Mbappe का तूफान, Klose के महारिकॉर्ड की बराबरी कर Messi को दे रहे टक्कर

Lionel Messi बने World Cup के नए बादशाह, 18 गोल के साथ तोड़ा Miroslav Klose का World Record