दंगों और नरसंहार के माध्यम से राजनीति में आये हैं फासीवाद के राजा मोदी: ममता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2019

रायगंज। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंसा और दंगों के रास्ते राजनीति में आये। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अपने दम पर केंद्र में सरकार नहीं बना पाएगी। बनर्जी ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी भाजपा के सामने कड़ी चुनौती नहीं पेश कर सकी जिससे भाजपा का विकास हो गया।

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी दंगों और नरसंहार के माध्यम से राजनीति में आये हैं। वह फासीवाद के राजा हैं। अगर एडोल्फ हिटलर जिंदा होता, तो मोदी की गतिविधियों को देख कर खुदकुशी कर लेता।’’

इसे भी पढ़ें: सर्जिकल टेप से मोदी का मुंह बंद कर राजनीति से बाहर करना चाहिये: ममता

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपने दम पर सरकार नहीं बना पाएगी। बनर्जी ने कहा, ‘‘अगर राहुल गांधी केंद्र में सरकार बनाना चाहते हैं तो उन्हें दूसरों से मदद मांगनी होगी।’’ उन्होंने दावा किया कि हर राज्य में मोदी को हटाने के लिए गठबंधन बनाया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘एक बार मोदी सत्ता से बाहर हो जाएं, तो हम सभी एक नये भारत के निर्माण के लिए काम करेंगे’’ बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने सांप्रदायिकता के खिलाफ अपनी लड़ाई में कभी समझौता नहीं किया।

प्रमुख खबरें

Vrindavan Prem Mandir जाने वाले सावधान, लापरवाही पर लगेगा Fine, जानें 3 जरूरी Rules

JPSC-JSSC छात्रों का उग्र Protest: पुलिस ने किया आंसू गैस का इस्तेमाल, देवेंद्र महतो बोले- वायु को कोई नहीं रोक सकता

मैं 33-34 साल तक बहुत शरीफ था…, गोविंदा ने अफेयर्स की चर्चाओं पर तोड़ी चुप्पी, बोले- वो बेईमानी नहीं, प्रेम है

Diplomatic Tension के बीच ढाका में सक्रिय भारत, Dinesh Trivedi ने PM Tarique Rahman से की अहम मुलाकात