मोदी को उम्मीद, महिला T20 फाइनल में नीले रंग में रंगेगा MGC

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को उम्मीद जतायी कि भारतीय महिला टीम रविवार को जब आस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर उतरेगी तो स्टेडियम नीले रंग (भारतीय टीम की जर्सी) से पटा रहेगा। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर आस्ट्रेलिया के प्रधानमंधी स्काट मौरिसन के ट्वीट के जवाब में यह बात कही। 

इसे भी पढ़ें: PCB ने किया गांगुली के बयान का समर्थन, कहा- तटस्थ स्थल पर होगा एशिया कप

आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री को जवाब देते हुए मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मौरिसन, टी20 विश्वकप के फाइनल में भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें, इस से बड़ा कुछ नहीं हो सकता। भारतीय महिला टीम और आस्ट्रेलियाई महिला टीम को शुभकामनाएं, महिला दिवस की बधाई।’’ मोदी ने कहा, ‘‘अच्छा खेलने वाली टीम जीते। नीले पहाड़ की तरह, एमसीजी भी कल नीले रंग से रंगा होगा।’’

प्रमुख खबरें

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप

S Jaishankar ने UNGA में बहुध्रुवीय दुनिया का किया आह्वान, वैश्विक शांति और सुधार पर दिया जोर

सूखे और Flood से जूझ रहे किसानों को केंद्र देगा पूरी मदद, Shivraj Singh Chouhan ने बनाई योजना

पूर्व PM Manmohan Singh के जीवन पर Pradhanmantri Sangrahalaya में विशेष प्रदर्शनी शुरू