जर्मनी में मोदी को 2014 तक की भारत की उपलब्धियों को स्वीकार करना चाहिए था: चिदंबरम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने जर्मनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर सोमवार को उन पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी को उन उपलब्धियों को स्वीकार करना चाहिए था जो भारत ने 2014 तक हासिल की थीं। पूर्व वित्त मंत्री ने यह दावा भी किया कि नरेंद्र मोदी सरकार अपनी पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यों को ही आगे बढ़ा रही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पिछले 75 वर्षों में भारत ने जो हासिल किया, वह बहुत ही शानदार है, लेकिन लोगों तक आवश्यक सेवाओं को पहुंचाना एक सतत कार्य है।

उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए यह भी कहा था कि अब भारत का हर गांव खुले में शौच से मुक्त है, बिजली उपलब्ध है और 99 प्रतिशत गांवों में खाना पकाने के लिये स्वच्छ ईंधन है। उन्होंने कहा कि भारत पिछले दो साल से 80 करोड़ गरीब लोगों को मुफ्त राशन मुहैया करा रहा है।

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार

Banking Jobs 2024: इंडियन बैंक में 2500 पदों पर होगी भर्ती, 100 नई Branches खोलकर बैंक बढ़ाएगा अपनी मौजूदगी

उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से दिया इस्तीफा