मोदी ने काशी तमिल संगमम का किया उद्घाटन, योगी बोले- यह PM के 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की परिकल्पना को कर रहा जीवित

By अंकित सिंह | Nov 19, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में एक महीने तक चलने वाले कार्यक्रम काशी तमिल संगमम का शनिवार को उद्घाटन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। योदी ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में 'काशी-तमिल संगमम' का आयोजन किया जा रहा है। इससे दक्षिण का उत्तर से अद्भुत संगम हो रहा है। उन्होंने कहा कि सहस्त्राब्दियों पुराना संबंध फिर से नवजीवन पा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह आयोजन आज़ादी के अमृतकाल में प्रधानमंत्री जी के 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की परिकल्पना को जीवित कर रहा है... काशी और तमिलनाडु में भारतीय संस्कृति के सभी तत्व समान रूप से संरक्षित हैं। 

इसे भी पढ़ें: Kaun Banega Gujaratna Sardar: भाजपाई मुख्यमंत्रियों ने संभाली गुजरात में चुनाव प्रचार की कमान, 150 सीटों पर जीत का है लक्ष्य

आपको बता दें कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य काशी और तमिलनाडु के विद्वानों, विद्यार्थियों, दार्शनिकों, व्यापारियों, कारीगरों, कलाकारों सहित जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों को एक मंच पर लाना तथा अपने श्रेष्ठ परंपराओं को साझा करना और एक दूसरे के अनुभव से सीखने का अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम में तमिलनाडु के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर, दोनों क्षेत्रों के हथकरघा, हस्तशिल्प,पुस्तकों, वृत्तचित्रों, व्यंजनों, कलाकृतियों, पर्यटन स्थलों आदि की एक प्रदर्शनी भी यहां लगाई गई है। कार्यक्रम की दो क्रियान्वयन एजेंसियां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मद्रास और काशी हिंदू विश्वविद्यालय हैं। कार्यक्रम में उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर