'मोदी का भारत अलग है', एस जयशंकर बोले- उन्होंने हमें अगले 25 वर्षों के बारे में सोचने के लिए कहा है

By अंकित सिंह | May 27, 2023

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर गुजरात दौरे पर हैं। अहमदाबाद में 'मोदी का भारत: एक उभरती हुई शक्ति' कार्यक्रम को उन्होंने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी का भारत अलग है...अपने दृष्टिकोण में अलग है...भारत की राजनीति और नीतियों में अलग है। उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं भारत को एक देश के तौर पर देखता हूं जिसके पास विज़न है, जिसे पता है वो किस दिशा में जा रहा है, उसकी क्षमता क्या है। उन्होंने कहा कि पिछले 20-30 साल में ग्लोबलाइजेशन के चलते विश्व में पुनर्संतुलन आया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जो देश पहले विश्व पर हावी थे, वे अब उस स्तर पर हावी नहीं रहे। 

इसे भी पढ़ें: भारत और यूरोपीय संघ के बीच कम हो रहा तनाव, EU के दूसरे मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

प्रधानमंत्री के दौरे के परिणाम के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्री ने कहा था प्रधानमंत्री ने हाल में जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया। आमतौर पर, हम ऐसी यात्राओं के दौरान विश्व राजनीति और कूटनीति से जुड़े मुद्दों पर बात करते हैं। लेकिन अब हम जहां भी जाते हैं, उस देश के लोग भारत के बदलाव की बात करने लगते हैं। वे यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि भारत जनहितैषी योजनाओं को बड़े पैमाने पर कैसे लागू कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Salad For Weight Loss: Weight Loss का अचूक फॉर्मूला, Diet में शामिल करें ये 2 Salad, तेजी से घटेगा Belly Fat

स्मार्टफोन संयमित उपयोग की वैश्विक जरूरत

क्या इस मॉनसून होगी बिजली कटौती? IMD की भविष्यवाणी के बाद Gas Power पर बढ़ी देश की निर्भरता

FIFA World Cup 2026: मैक्सिको की 3-0 जीत पर Claudia Sheinbaum ने दी बधाई, बोलीं - गर्व है