कांग्रेस का आरोप, ‘चौकीदार’ होने का नाटक कर रहे हैं मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘मैं भी चौकीदार” अभियान पर मंगलवार को तंज करते हुए आरोप लगाया कि वह “चौकीदार” होने का नाटक कर लोगों को बेवकूफ बनाने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पांच साल सत्ता में रहने के बाद मोदी सरकार के पास लोगों को देने के लिए कुछ नहीं है और इसलिए वह ऐसे अभियान का सहारा ले रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: राहुल ने मोदी की देशभक्ति पर उठाए सवाल, पूछा- चीन के सामने चुप्पी क्यों

सुरजेवाला ने कहा, “2016 में मोदी जी ने कहा वह ‘नये भारत’ का निर्माण करेंगे और 2017 में कहा, ‘मेरा देश बदल रहा’ जबकि 2018 में उन्होंने लोगों से कहा कि वह ‘साफ नीयत, सही विकास’ के साथ काम करेंगे। 2019 में मोदी ने कहा, ‘मैं भी चौकीदार’।” कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी हार निश्चित मान रहे हैं और “भ्रमित” हो गए हैं। इसलिए वह अपने चुनावी नारे बार बार बदल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश