अनिल अंबानी के घर चौकीदारों की कतार में मोदी जी सबसे आगे खड़े हैं: राहुल

By अभिनय आकाश | May 02, 2019

जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने  राजस्थान के जयपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला किया है। राहुल गांधी ने कहा कि क्या आपने कभी किसानों, मजदूरों और बेरोजगार युवाओं के घर के बाहर चौकीदार देखा है? अनिल अंबानी के घर के पास कितने चौकीदार हैं? अनिल अंबानी के घर चौकीदारों की कतार में मोदी जी सबसे आगे खड़े हैं।

राहुल ने कहा कि आपको मेरी फोटो अनिल अंबानी, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी से गले मिलते हुए नहीं देखी होगी, लेकिन चौकीदार की फोटो है। आपको मेरी फोटो किसानों, युवाओं, मजदूरों के साथ मिलेगी। राहुल ने अपनी "न्याय" योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे पैसा गरीबों को मिलेगा और इसका फायदा किसानों, दुकानदारों, युवाओं सबको होगा। "न्याय" योजना का एक भी पैसा मध्यम वर्ग से नहीं आएगा बल्कि अनिल अंबानी, मेहुल चौकसी जैसे लोगों की जेब से आएगा।

 

प्रमुख खबरें

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश