कमजोर प्रधानमंत्री साबित हो रहे हैं मोदी: अशोक गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2025

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कमजोर प्रधानमंत्री साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के शासन में भारत चौतरफा घिर रहा है।

उन्होंने कहा इस सबके बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार भी उनका नाम लेकर बयान नहीं दे सके हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, “चीन और पाकिस्तान अब खुलकर भारत के खिलाफ हो गए हैं। हमारी सेनाओं ने मजबूती से उनको मुंहतोड़ जवाब दिया परन्तु राजनीतिक एवं राजनयिक मोर्चे पर भारत अकेला पड़ गया। यह मोदी की असफलता है

गहलोत ने लिखा, “मोदी संसद में भी स्पष्ट जवाब देने की बजाय बातें घुमाते दिखे। उनकी सरकार देश हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संसद में बहस तक नहीं कर पा रही है। नौकरी देने में मोदी पूरी तरह विफल हुए हैं। बेरोजगारी से युवाओं में हाहाकार मचा हुआ है।” उन्होंने कहा, “56 इंच का सीना होने का दावा करने वाले नरेन्द्र मोदी एक कमजोर प्रधानमंत्री साबित हो रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी