हाथरस की निर्भया को लेकर भी दो शब्द बोल दें मोदी जी - सज्जन सिंह वर्मा

By दिनेश शुक्ल | Sep 30, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस, नेता पूर्व सासंद और पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन वर्मा ने हाथरस में हुई शर्मनाक घटना पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश जल रहा है, इतनी वीभत्स घटना होने के बाद भी नरेंद्र मोदी कुछ बोलने को तैयार नहीं है? योगी आदित्यनाथ इतने बड़े प्रदेश की कानून व्यवस्था तथा राज्य तंत्र संभालने में पूरी तरह से विफल है। वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार अपने मन की बात देश की जनता पर थोपते आए हैं लेकिन इतनी बर्बर घटना होने के बाद भी उन्होंने दो शब्द नहीं कहे। देश में लगातार महिला अपराध बढ़ते जा रहे हैं उस दिशा में कोई ठोस काम सरकार नहीं कर पा रही है, अपराधियों में जैसे सरकार का डर ही नहीं हो जिस तरह से जघन्य अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत