मोदी जी ''56 इंच की छाती'' दिखाइए और चिनफिंग से आंखों में आंखे डालकर बात करिए: सिब्बल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच प्रस्तावित मुलाकात से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को कहा कि मोदी को '56 इंच छाती' दिखाते हुए और आंखों में आंखें डालकर बात करनी चाहिए।सिब्बल ने ट्वीट कर कहा, 'शी चिनफिंग अनुच्छेद 370 पर इमरान खान का समर्थन करते हैं, ऐसे में मोदी जी मामल्लापुरम में उनकी आंखों में आंखें डालिए और बोलिए। 

1. पीओके में कब्जे वाली 5000 किलोमीटर की भूमि खाली करो। 2. भारत मे 5जी के लिए चीनी कंपनी हुवेई की जरूरत नहीं। 'उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'आप 56 इंच की छाती दिखाइए या फिर हाथी के दांत खाने के कुछ और, दिखाने के कुछ और।'गौरतलब है कि चिनफिंग और मोदी के बीच 11 और 12 अक्टूबर को दूसरी अनौपचारिक शिखर बैठक होने जा रही है।

प्रमुख खबरें

किसानों के सहयोग से जेवर बन रहा वैश्विक औद्योगिक केंद्र: धीरेन्द्र सिंह

मध्यप्रदेश में शिवपुरी बन रहा नई खेल प्रतिभाओं का केंद्र: ज्योतिरादित्य सिंधिया

Sensex और Nifty मामूली बढ़त पर बंद, तीसरे दिन भी बाजार में जारी रही लिवाली

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर