G7 Melodi Meet: मोदी जी यू आर द बेस्ट! आपके जैसा...मेलोनी बनी भारतीय PM की सबसे बड़ी फैन, जताई ये इच्छा

By अभिनय आकाश | Jun 18, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से हो और वो वीडियो वायरल न हो। ऐसा भला कब हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी की मुलाकात जब भी इटली की पीएम से होती है तो काफी सारे वीडियो वायरल हो जाते हैं। ताजा वायरल वीडियो में जॉर्जिया मेलोनी पीएम मोदी की तारीफ करती नजर आ रही हैं। मेलोनी ने मोदी से मिलते ही कहा कि आप बेस्ट हैं और मुझे आपके जैसा बनना है। पीएम मोदी की जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। शेयर किए जा रहे वीडियो में मेलोनी मुस्कुराते हुए और पीएम मोदी की दिल से तारीफ करते हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कहा कि आप सबसे अच्छे हैं। मैं भी आपकी तरह बनने की कोशिश कर रही हूं। पीएम मोदी हंसते हैं और उनसे हाथ मिलाते हैं।

इसे भी पढ़ें: जी-7 शिखर सम्मेलन कनाडा में भारत की नसीहत के वैश्विक मायने

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर अपने वैश्विक समकक्षों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें कीं जिनमें व्यापार, निवेश, आतंकवाद के खिलाफ कदमों और वैश्विक चुनौतियों जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।  पीएम मोदी ने इतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से भी मुलाकात की। मेलोनी ने कहा कि इटली और भारत एक महान मित्रता से जुड़े हुए हैं। मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं। इटली के साथ भारत की मित्रता और मजबूत होती रहेगी जिससे हमारे लोगों को बहुत लाभ होगा।’ 

Stay updated with Latest International News in on Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।

Ahmedabad में Pipeline Leak से बड़ा संकट, नर्मदा लाइन में मिला Sewer का पानी, सैकड़ों बीमार

मानसून की दस्तक: Kerala में हुई Entry, पर Normal से कम बारिश के Alert ने बढ़ाई टेंशन