Modi का काल, देश का लाल, केजरीवाल, जमानत के जश्न में डूबी AAP के वायरल पोस्टर ने बढ़ाया बीजेपी का पारा

By अभिनय आकाश | Sep 13, 2024

आबकारी नीति से संबंधित केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के मामले में अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से संबंधित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के धनशोधन मामले में जमानत मिलने पर आप में जश्न का माहौल है। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में जमानत मिलने पर सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया और इसे सच्चाई की जीत बताया है। वहीं आप की तरफ से अलग अलग प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। 

इसे भी पढ़ें: आप ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 19 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में आप ने लिखा कि सत्यमेव जयते। हरियाणा में चुनाव की तैयारी कर रही आम आदमी पार्टी के लिए तिहाड़ जेल से केजरीवाल की रिहाई पार्टी को मजबूत करने में मददगार साबित होगी। दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी आबकारी नीति से संबंधित ईडी और सीबीआई के मामलों में हाल में जमानत मिली है। 

प्रमुख खबरें

गुना में कुनो उद्गम स्थल कंजा पर सिंधिया ने कार्यकर्ताओं के साथ की ‘टिफिन बैठक’, आत्मीयता के साथ किया संवाद

Greater Noida में UP International Trade Show का चौथा संस्करण 25 सितंबर से

RBI ने महाराष्ट्र के मंत्री बाबासाहेब पाटिल को लातूर सहकारी बैंक बोर्ड से हटा दिया

Semiconductor क्षेत्र में देश के युवा खड़ी करेंगे Qualcomm और Intel जैसी कंपनियां: Ashwini Vaishnaw