प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र जा कर 25 सितंबर को कर सकते हैं यूएनजीए सत्र को संबोधित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2021

संयुक्त राष्ट्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के उच्च स्तरीय वार्षिक सत्र को 25 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से संबोधित करने की उम्मीद है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी वक्ताओं की अनंतिम सूची में उनका नाम शामिल है। सूची और कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है और उच्च स्तरीय वार्षिक सत्र के लिए यहां संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में विश्व नेताओं की उपस्थिति कोविड-19 की वैश्विक स्थिति पर महत्वपूर्ण रूप से निर्भर करेगी, खासकर बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप के अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र सदस्य राष्ट्रों में तेजी से फैलने के मद्देनजर।

इसे भी पढ़ें: 15 अगस्त पर हो सकता है बड़ा साइबर अटैक , डिजिटल और प्रिंट मीडिया पर हो सकता है हमला

जापानी प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा और ऑस्ट्रेलियाई नेता स्कॉट मॉरिसन भी 24 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से आम चर्चा को संबोधित करने के लिए सूचीबद्ध हैं। ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के नेताओं के व्यक्तिगत रूप से महासभा सत्र में भाग लेने की उम्मीद के साथ, यह संभावना है कि सितंबर में यूएनजीए के आसपास ही क्वाड नेताओं का शिखर सम्मेलन हो सकता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा का 76वां सत्र 14 सितंबर से शुरू होगा। मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद साल भर चलने वाले सत्र के अध्यक्ष होंगे।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह