अरुण जेटली से मिले नरेंद्र मोदी, सरकार गठन पर हुई चर्चा

By अंकित सिंह | May 30, 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट कार्य मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। यह मुलाकात इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि आज ही जेटली ने एक पत्र लिखकर नयी सरकार में मंत्री बनने में असमर्थता जाहिर की थी। ऐसा माना जा रहा है कि अपने संकट मोचक रहे जेटली को मोदी एक बार फिर से अपनी कैबिनेट में शामिल होने के लिए कहा होगा। जेटली ने मोदी सरकार पार्ट 1 में सरकार का हर मामले में बचाव किया था। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि मोदी ने मंत्रियों के नाम को लेकर भी जेटली से चर्चा की होगी।

इसे भी पढ़ें: ईमानदार और विश्वस्त नेता जेटली ने देश को आर्थिक मोर्चे पर कई उपलब्धियाँ दिलाईं

जेटली ने कहा कि हाल ही में संपन्न चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत मिलने के तुरंत बाद उन्होंने अपनी अघोषित बीमारी का इलाज के लिये समय देने के बारे में मोदी को सूचित किया था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे औपचारिक रूप से यह निवेदन करने के लिए लिख रहा हूं कि मुझे अपने लिये, अपनी चिकित्सा के लिये और अपने स्वास्थ्य के लिये कुछ समय चाहिए और इस कारण मुझे अभी नयी सरकार में कोई जिम्मेदारी न दी जाए।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह