मोदी के मंत्री ने किया लाल चौक का दौरा, कहा- लोगों के बीच सकारात्मकता फैलाने के लिए पहुंचे कश्मीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2020

श्रीनगर। केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को कहा कि केन्द्रीय मंत्रियों का एक दल लोगों के बीच सकारात्मकता फैलाने और ‘‘बदलाव का मजबूत माहौल’’ बनाने के लिए जम्मू कश्मीर आया है। अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निरस्त किये जाने के सकारात्मक प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाने और क्षेत्र के लिए सरकार द्वारा उठाये गये विकास कदमों के बारे में लोगों को अवगत कराने के वास्ते केन्द्रीय मंत्रियों का एक समूह जम्मू कश्मीर की यात्रा पर है।

इसे भी पढ़ें: नकवी ने जम्मू कश्मीर के लोगों से कहा, उनकी समस्याओं को सुनना चाहता है केंद्र

केन्द्रीय मंत्री के साथ जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल जी सी मुर्मू के सलाहकार फारूक खान भी थे। नकवी ने मक्का बाजार का भी दौरा किया और विक्रेताओं के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया।

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा