अशोक गहलोत ने मोदी पर साधा निशाना, बोले- युवा पीढ़ी को कर रहे हैं भ्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2019

बीकानेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि आजादी के बाद देश की जनता व कांग्रेस सरकारों द्वारा किए गए कामों के चलते ही भारत आज महाशक्ति बनने की ओर बढ़ा है। इसके साथ ही गहलोत ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों के कामों पर सवाल उठाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। गहलोत ने कहा कि मोदी उस नयी पीढ़ी को भ्रमित कर रहे हैं जिसे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों द्वारा किए गए कामों की ज्यादा जानकारी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश अगर आज महाशक्ति बनने की ओर बढ़ गया है तो यह पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों की उपलब्धि है। 

इसे भी पढ़ें: सर्जिकल स्ट्राइक पर गहलोत ने कहा, कई बातें तो पाकिस्तान भी नहीं कहता

उन्होंने कहा कि भारत अगर महाशक्ति बनने की ओर बढ़ा तो यह कांग्रेस के कारण ही संभव हुआ। मोदी को लोगों को भ्रमित करने के बजाय यह बताना चाहिए कि उनकी सरकार ने पांच साल मे क्या किया। वह तो सेना के नाम की राजनीति कर रहे हैं। गहलोत ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस की सरकारों के कार्यकाल में विकास कार्य हुए। अनेक बड़े संस्थान स्थापित हुए और इन सब बातों से देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा। गहलोत ने कहा कि लेकिन मोदी सोशल मीडिया युवाओं को निशाना बना रहे हैं। वे उन्हें भ्रमित कर रहे हैं और सोशल मीडिया का दुरुपयोग हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर घिरे अशोक गहलोत का यूटर्न, भाजपा हमलावर

ओबीसी होने के कारण कांग्रेस के निशाने पर होने संबंधी प्रधानमंत्री मोदी के एक बयान का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह अवांछित बयान है और कि मोदी चुनाव जीतने के लिए इस तरह की बातें करते रहते हैं। गहलोत ने चूरू व अलवर में भी सभाएं की। सम्बद्ध लोकसभा क्षेत्रों के कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ साथ उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी उनके साथ थे।

प्रमुख खबरें

प्रधानमंत्री के ‘घोर’आचार संहिता उल्लंघन पर कार्रवाई नहीं कर रहा निर्वाचन आयोग : माकपा

Pakistan में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 14 लोगों की मौत

Election Commission ने भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख को नोटिस जारी किया

Bengal में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, दो लोग घायल