Kejriwal In Gujarat । केजरीवाल के वड़ोदरा पहुंचने के साथ ही लगे मोदी-मोदी के नारे, जानें फिर क्या हुआ

By अंकित सिंह | Sep 20, 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। इस साल के आखिर में गुजरात में विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं। दिल्ली के बाद पंजाब में मिली सफलता के बाद से आम आदमी पार्टी जबरदस्त तरीके से उत्साहित हैं। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कई दूसरे राज्यों में भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। इसी कड़ी में उनके पार्टी हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भी चुनाव लड़ रही है। गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर आए दिन केजरीवाल ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं। केजरीवाल की पार्टी का दावा है कि गुजरात में इस बार आप की सरकार बनेगी। 

इसे भी पढ़ें: रिजर्वेशन पर सुशील कुमार शिंदे ने दे दिया ऐसा बयान, कांग्रेस की बढ़ सकती है मुश्किलें

आप की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली के ऑटो मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी बुधवार को अहमदाबाद पहुंचेंगे और चुनाव प्रचार करने से पहले साबरमती आश्रम के पहुंचेंगे। पहले केजरीवाल केजरीवाल ने अपनी गुजरात दौरे के दौरान ऑटो रिक्शा चालकों, वकीलों और अन्य लोगों से बात की थी। इससे पहले केजरीवाल ने मोदी और भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि था कि वे भ्रष्टाचार से लड़ने के नाम पर आम आदमी पार्टी (आप) को ‘‘कुचलने’’ की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उन्हें गुजरात चुनाव में हार का डर है। वहीं, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का ‘‘महिमामंडन’’ करने का आरोप लगाया और कहा कि उनका अपने दागी सहयोगियों का बचाव करने का इतिहास है।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी